देश का पहला नेचर थीम एयरपोर्ट टर्मिनल, बांस से बनी अद्भुत डिजाइन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन का का उद्घाटन किया। यह देश का पहला नेचर-थीम वाला हवाई अड्डा है।
गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन का का उद्घाटन किया। यह ‘‘देश का पहला नेचर-थीम वाला हवाई अड्डा” है, जहां से हर साल करीब एक करोड़ 31 लाख यात्री आते-जाते हैं।

इस परियोजना में रखरखाव, मरम्मत और नवीनीकरण (एमआरओ) सुविधाओं के लिए विशेष रूप से 1,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसकी लागत 5,000 करोड़ रुपये है।

इसका उद्देश्य हवाई अड्डे को पूर्वोत्तर के लिए एक प्रमुख विमानन केंद्र एवं दक्षिण पूर्व एशिया के लिए एक प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करना है। पुराने टर्मिनल से नए टर्मिनल में स्थानांतरण की प्रक्रिया फरवरी में शुरू होने वाली है, शुरुआत में घरेलू उड़ानें नए टर्मिनल से संचालित होंगी।

गुवाहाटी एयरपोर्ट अब सिर्फ असम या नॉर्थ-ईस्ट भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भी एक अहम एविएशन गेटवे के रूप में उभरेगा। इससे व्यापार, पर्यटन, निवेश और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

pushpendra 
