IND vs PAK Final: पाकिस्तान ने दूसरी बार जीता U-19 एशिया कप, वैभव-आयुष समेत पूरी टीम इंडिया फेल
India vs Pakistan Final Result: पाकिस्तान सिर्फ दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना है. इससे पहले उसने 2012 में इस ट्रॉफी पर अपना नाम लिखाया था लेकिन तब वो भारत के साथ संयुक्त रूप से विजेता बना था.
पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है. दुबई में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी है. पाकिस्तान ने दूसरी बार एशिया कप का फाइनल जीता है. इससे पहले 2012 में भारत के खिलाफ ही उसने फाइनल खेला था लेकिन तब वो मैच टाई हो गया था और दोनों टीम को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया था... इस तरह पाकिस्तान पहली बार पूरी तरह चैंपियन बना है.
मैच में क्या हुआ?
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन बनाए. टीम के लिए समीर मिन्हास ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 113 गेंदों पर 172 रन की दमदार पारी खेली. अहमद हुसैन ने 56 रन का योगदान दिया. भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने 3 विकेट लिए, जबकि खिलन पटेल और हेनिल पटेल को 2-2 विकेट मिले. वहीं कनिष्क चौहान ने 1 विकेट हासिल किया.
जवाब में भारतीय टीम 26.1 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ओपनर वैभव सूर्यवंशी 26 रन ही बना सके. पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सय्याम, हुजैफा अहसान और अब्दुल सुभान को 2-2 विकेट मिले.
shivendra 
