MP में पहली बार सबसे घना कोहरा, सर्द हवाओं का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर लगातार जारी है। सर्दी के इस मौसम में पहली बार प्रदेश में इतना लंबे समय तक कोहरा छाया हुआ है। शनिवार को राजधानी भोपाल में पूरे दिन घना कोहरा बना रहा, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया।

MP में पहली बार सबसे घना कोहरा, सर्द हवाओं का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर लगातार जारी है। सर्दी के इस मौसम में पहली बार प्रदेश में इतना लंबे समय तक कोहरा छाया हुआ है। शनिवार को राजधानी भोपाल में पूरे दिन घना कोहरा बना रहा, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया। राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली।

जनवरी की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार, 4 जनवरी को राज्य में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कोहरा और ठंड बने रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली की ओर से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली मालवा, सचखंड और शताब्दी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रोजाना 30 मिनट से लेकर 6 घंटे तक देरी से चल रही हैं। रविवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। बीते कुछ दिनों में कई जिलों का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।