55 हजार की फीस नहीं दे पाई मासूम, स्कूल ने बंद किया दरवाजा; जमीन पर गिरी छात्रा

माता-पिता का साया नहीं, फीस का बोझ भारी: सतना में बच्ची की पढ़ाई पर संकट

55 हजार की फीस नहीं दे पाई मासूम, स्कूल ने बंद किया दरवाजा; जमीन पर गिरी छात्रा

सतना। शहर के एक सरस्वती स्कूल से जुड़ा एक भावुक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि माता-पिता का सहारा नहीं होने के कारण एक मासूम छात्रा स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाई। फीस की राशि करीब 55 हजार रुपये बताई जा रही है। पोस्ट के अनुसार, फीस जमा नहीं होने पर छात्रा को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया और वह स्कूल के बाहर जमीन पर गिर पड़ी।

घटना की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं कि इतनी कम उम्र की बच्ची फीस की इतनी बड़ी राशि आखिर कहां से ला सकती है। साथ ही शिक्षा को संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों से जोड़ते हुए स्कूल प्रबंधन से बच्ची की स्थिति पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की गई है। पोस्ट में कलेक्टर सतना से भी मामले का संज्ञान लेने और बच्ची की शिक्षा जारी रखने के लिए उचित हस्तक्षेप की मांग की गई है।