ग्वालियर में हादसा: शीतला माता मंदिर जा रहे 45 श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 13 की मौत और 32 घायल

ग्वालियर में शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत 32 लोग घायल हैं। इनमें 7 लोगों की हालत गंभीर है। सभी श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।

ग्वालियर में हादसा: शीतला माता मंदिर जा रहे 45 श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 13 की मौत और 32 घायल

ग्वालियर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। हादसा चीनौर रोड पर शीतला माता मंदिर के पास ढलान पर हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने करीब 45 श्रद्धालुओं को कुचल दिया और सड़क किनारे लगी दुकानों को टक्कर मारते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार से जा भिड़ा।

टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार भी ढह गई। हादसे में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत 32 लोग घायल हुए। जिसमें 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

शीतला माता मंदिर में दर्शन करने गए थे सभी

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब 1:30 बजे हुआ। उस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदता चला गया। ट्रक की टक्कर से मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवार ढह गई।

मलबे में करीब 40 से 50 लोगों के दबने की जानकारी सामने आई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, ट्रक श्रद्धालुओं और सड़क किनारे लगी दुकानों को रौंदते हुए मंदिर के गेट से टकराया था।