MP BJP ने डॉ. निशांत खरे को सौंपी प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी: हेमंत खंडेलवाल ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश बीजेपी में डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 6 नवंबर को आदेश जारी कर X पर नियुक्ति पत्र साझा किया।

MP BJP ने डॉ. निशांत खरे को सौंपी प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी: हेमंत खंडेलवाल ने जारी किया आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक स्तर पर एक नई नियुक्ति की गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) ने डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में 6 नवंबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। खंडेलवाल ने नियुक्ति पत्र अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. निशांत खरे को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वर्तमान में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। अब प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ उन्हें प्रदेश कार्यालय प्रभारी का दायित्व भी दिया गया है।

हेमंत खंडेलवाल ने X पर साझा किया नियुक्ति पत्र

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से जारी पत्र में डॉ. निशांत खरे की नियुक्ति का उल्लेख है। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश कार्यालय प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति की जाती है। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

डॉ. निशांत खरे को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब प्रदेश बीजेपी संगठन अपनी गतिविधियों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं को लेकर काम कर रहा है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी के तौर पर अब उन्हें पार्टी कार्यालय से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करना होगा।