दिल्ली: TMC सांसदों का गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन

दिल्ली में टीएमसी के सांसदों ने पश्चिम बंगाल में चल रही ED की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

दिल्ली: TMC सांसदों का गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली: दिल्ली में टीएमसी के सांसदों ने पश्चिम बंगाल में चल रही ED की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ ब्रायन तो हिरासत में ले लिया।

दरअसल, TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, शताब्दी रॉय, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आज़ाद और अन्य ने दिल्ली में अमित शाह के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। जैसे ही विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, , दिल्ली पुलिस ने डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा और अन्य को हिरासत में ले लिया और उन्हें उठाकर पुलिस वैन में ले गए।

महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश देख रहा है कि दिल्ली पुलिस एक चुने हुए सांसद के साथ कैसा व्यवहार कर रही है। वहीं, TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि ED ने पश्चिम बंगाल में गलत तरीके से रेड की, और यह अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश है। बीजेपी इस तरह से चुनाव नहीं जीतेगी।

ED की रेड का विरोध करते हुए TMC सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि केंद्र चुनाव जीतने के लिए अपनी जांच एजेंसियों को भेजता है। कल ED की टीम पश्चिम बंगाल भेजी और उन्हें चुनाव के समय सब कुछ याद आता है। वे चुनाव जीतने के लिए ED, CBI की टीमें भेजते हैं, लेकिन वे चुनाव नहीं जीतेंगे।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले के सिलसिले में राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के ऑफिस में ED ने रेड मारी थी। और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने I-PAC के ऑफिस में ईडी की रेड के दौरान दखल दिया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी ने पार्टी से संबंधित सामग्री, जिसमें हार्ड डिस्क उम्मीदवारों की सूची और रणनीति दस्तावेज को जब्त कर लिया है।