रीवा लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा कंप्यूटर ऑपरेटर, भूमि बंटवारे के बदले मांगे थे 4 हजार

रीवा लोकायुक्त टीम ने देवसर तहसील कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमलाल सिंह को गुरुवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

रीवा लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा कंप्यूटर ऑपरेटर, भूमि बंटवारे के बदले मांगे थे 4 हजार

रीवा । भूमि विभाजन आदेश के बदले रिश्वत की मांग कर रहे एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रीवा लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गुरुवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह फरियादी से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 2 हजार रुपए ले रहा था।  

बता दे देवसर तहसील कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमलाल सिंह द्वारा एक किसान से जमीन के बंटवारे का आदेश जारी कराने के एवज में कुल 4 हजार रुपए की मांग की गई थी। फरियादी कमल प्रसाद मिश्रा ने इस मामले की शिकायत रीवा लोकायुक्त कार्यालय में की थी।

शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले का सत्यापन किया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पहले ही 2 हजार रुपए की रिश्वत ले चुका है। गुरुवार को जब वह शेष 2 हजार रुपए ले रहा था, तभी लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, लोकायुक्त की टीम ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि आमजन से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।