टी-20 वर्ल्डकप भारत Vs नामीबिया: ईशान किशन 61 रन बनाकर आउट, भारत का स्कोर 168/4

टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

टी-20 वर्ल्डकप भारत Vs नामीबिया: ईशान किशन 61 रन बनाकर आउट, भारत का स्कोर  168/4

टी-20 वर्ल्ड कप का 18वां मैच भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन बना लिए हैं. हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे क्रीज पर हैं.

तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जेरार्ड इरास्मस ने जेजे स्मिट के हाथों कैच कराया. उन्हें दूसरा विकेट मिला है. उन्होंने ईशान किशन (24 गेंद पर 61 रन) को भी आउट किया.  कप्तान सूर्यकुमार यादव (12 रन) को नामीबिया के विकेटकीपर जैन ग्रीन ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की बॉल पर स्टंपिंग किया. 

संजू सैमसन (22 रन) को बेन शिकोंगो ने कैच आउट कराया। नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था