मध्यप्रदेश में 26 अप्रैल से 10 मई तक हेलमेट अनिवार्यता अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान (PTRI) ने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है.
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान (PTRI) ने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक हेलमेट अनिवार्यता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
PTRI द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाती है, जिनमें करीब 50 प्रतिशत मौतें दो पहिया वाहन चालकों की होती हैं। इनमें ज्यादातर मामलों में हेलमेट न पहनना एक बड़ी वजह सामने आती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने हेलमेट पहनने के नियम को सख्ती से लागू करने और लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही POS मशीन के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए मामलों को परिवहन विभाग को भेजा जाएगा।
इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों और हेलमेट के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।
सोशल मीडिया का भी व्यापक उपयोग किया जाएगा। फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर ट्रैफिक नियमों से जुड़े वीडियो और संदेश साझा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि यह अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि व्यवहार परिवर्तन पर भी फोकस रहेगा। सभी थानों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रोजाना की गई कार्रवाई की रिपोर्ट ई-मेल के जरिए PTRI को भेजना अनिवार्य किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की जान बचाना है।
Saturday, 03 Apr, 2021
Tuesday, 12 Jan, 2021
Monday, 25 Jan, 2021
Thursday, 24 Dec, 2020
Monday, 18 Jan, 2021
Saturday, 20 Mar, 2021
Saturday, 12 Sep, 2026
Wednesday, 09 Sep, 2026
Thursday, 22 Jan, 2026
पार्टनर का हर बार लेट होना सिर्फ टाइम मैनेजमेंट की समस्या नहीं, बल्कि सम्मान और...
Monday, 24 Aug, 2026
Bio Solar Technology : सोलर एनर्जी आज के समय में लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन के...
Tuesday, 02 Jun, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और कम अंक मिलने...
Monday, 31 Aug, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp ने नए चैट थीम को पांच अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है।...
Tuesday, 01 Sep, 2026
Ultra HD Converter : कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो को 4K में कैसे बदला जा सकता है? आइए...
Saturday, 27 Dec, 2025
कंपनियों ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और ऑपरेशनल कॉस्ट्स के चलते अपने मॉडल्स के...
Tuesday, 08 Sep, 2026
HANUMAN ANSH UNSTOPPABLE : विशाल चतुर्वेदी की डिरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ फिल्म...
Tuesday, 01 Sep, 2026
रैपर Badshah की दूसरी शादी भी टूटी, 5 महीने बाद पंजाबी एक्ट्रेस Isha Rikhi से लिया...
Wednesday, 02 Sep, 2026
Balaram Jayanti Mahotsav : सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल,...

