Rewa Illegal Firecrackers : दिवाली से पहले रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.50 लाख के पटाखों के साथ युवक गिरफ्तार

Rewa Illegal Firecrackers : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखे कहां से लाए गए थे और उनकी सप्लाई कहां की जानी थी।

Rewa Illegal Firecrackers : दिवाली से पहले रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.50 लाख के पटाखों के साथ युवक गिरफ्तार

Rewa Illegal Firecrackers : मध्य प्रदेश। दिवाली से पहले रीवा में पुलिस ने अवैध पटाखों के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। अमहिया थाना पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखे ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके वाहन से अलग-अलग तरह के 24 कार्टून पटाखे बरामद हुए हैं। जब्त पटाखों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने पटाखों के साथ परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा वाहन भी जब्त कर लिया है।

जांच के दौरान नहीं दिखा सका लाइसेंस

थाना प्रभारी मनोज गौतम के मुताबिक, पुलिस वाहन की जांच कर रही थी। इसी दौरान चालक भोला सोंधिया उर्फ आशू (26) से पटाखों के परिवहन से संबंधित लाइसेंस मांगा गया। युवक कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिवनगर का निवासी है और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखे कहां से लाए गए थे और उनकी सप्लाई कहां की जानी थी। मामले में परिवहन और पटाखों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

बिना अनुमति पटाखों का परिवहन करना नियमों के खिलाफ

विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के तहत विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई का प्रावधान है। पटाखों के कारोबार और परिवहन के लिए निर्धारित लाइसेंस और सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित धाराओं के तहत जुर्माना और सजा हो सकती है।