Indore में 2 से 4 नवंबर तक RSS की बैठक : देशभर से 408 प्रतिनिधि होंगे शामिल, डॉ. मोहन भागवत भी रहेंगे मौजूद

Indore RSS Meeting : RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में होगी। डॉ. मोहन भागवत समेत 408 प्रतिनिधि संगठन विस्तार, युवाओं में नशे और शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

Indore में 2 से 4 नवंबर तक RSS की बैठक : देशभर से 408 प्रतिनिधि होंगे शामिल, डॉ. मोहन भागवत भी रहेंगे मौजूद

RSS Meeting in Indore : इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संगठनात्मक विस्तार लगातार बढ़ रहा है। देशभर में संघ की 1 लाख 1 हजार 151 शाखाएं संचालित हो रही हैं। पिछले एक साल में 13 हजार से अधिक नई शाखाएं जुड़ी हैं। इसी बीच संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में आयोजित होने जा रही है। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सहित देशभर के 408 प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में संगठन के विस्तार से लेकर सामाजिक चुनौतियों और भविष्य की कार्ययोजना तक कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

दरअसल बैठक से पहले आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बैठक के एजेंडे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में संगठनात्मक विस्तार, संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। 

आंबेकर के मुताबिक, शताब्दी वर्ष के दौरान देशभर में 65 हजार 660 हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। इन सम्मेलनों में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। बैठक में युवाओं के बीच तेजी से बढ़ते नशे के चलन को लेकर विशेष चर्चा होगी। आंबेकर ने इसे गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक बदलाव के लिए संघ के पंच परिवर्तन अभियान के प्रयासों की समीक्षा भी होगी।

बैठक में संघ की संगठनात्मक संरचना में संभावित बदलावों पर भी चर्चा और निर्णय हो सकता है। वहीं सह सरकार्यवाह का चुनाव मार्च में नागपुर में आयोजित होने वाली बैठक में किया जाएगा। संघ के अंतरराष्ट्रीय संपर्क विस्तार को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है। अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड में सरसंघचालक के दौरों के बाद विदेशों में संवाद और संपर्क को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके साथ ही देश के समसामयिक मुद्दों और वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों पर भी प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे।