Rewa में सवर्ण समाज का प्रदर्शन : EWS के नियमों के सरलीकरण और आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठाई मांग

Rewa Protest : संगठन ने मांग की कि पात्रता की प्रक्रिया को आसान बनाया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ लेने से वंचित न रहें।

Rewa में सवर्ण समाज का प्रदर्शन : EWS के नियमों के सरलीकरण और आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठाई मांग

Rewa Protest : रीवा , मध्य प्रदेश। EWS के नियमों के सरलीकरण, आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को सवर्ण संगठन ने प्रदर्शन किया। संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग विवेकानंद पार्क में एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने अपर कलेक्टर को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि EWS आरक्षण के नियमों को सरल बनाया जाए, जिससे अधिक से अधिक सवर्ण समाज के जरूरतमंद बच्चों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और अन्य वर्गों की तर्ज पर सवर्ण आयोग का गठन करने की मांग भी उठाई गई।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूरा करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सवर्ण समाज देश की राजधानी दिल्ली में बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।