Indore में 1.50 लाख की ब्राउन शुगर जब्त : आरोपी तौकीर सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखता था नशे का सामान

Brown Sugar Seized in Indore : इंदौर के चंदन नगर में पुलिस ने सिगरेट की डिब्बी से 15.49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। करीब डेढ़ लाख की नशे की खेप के साथ तौकीर गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी।

Indore में 1.50 लाख की ब्राउन शुगर जब्त : आरोपी तौकीर सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखता था नशे का सामान

Brown Sugar Seized in Indore : मध्य प्रदेश। इंदौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में चंदन नगर थाना पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15.49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी ने ब्राउन शुगर को सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, 29 अक्टूबर को चंदन नगर थाना पुलिस स्कीम नंबर 71 स्थित पानी की टंकी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तौकीर नामक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास रखी सिगरेट की डिब्बी से 15.49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। 

पुलिस ने आरोपी तौकीर पिता अब्दुल कादिर निवासी चंदन नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।वही अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ब्राउन शुगर के स्रोत, खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।