New Fitness Gadget : माथे पर चिपकने वाला फिटनेस गैजेट आ गया, 1 नवंबर से शुरू होगी प्री- बुकिंग

New Fitness Gadget : दीपिंदर गोयल का माथे पर चिपकने वाला ब्रेन फ्लो फिटनेस गैजेट चर्चा में है। इसकी कीमत 85 हजार रुपए है और 1 नवंबर 2026 से प्री-बुकिंग शुरू होगी।

New Fitness Gadget : माथे पर चिपकने वाला फिटनेस गैजेट आ गया, 1 नवंबर से शुरू होगी प्री- बुकिंग

Deepinder Goyal New Fitness Gadget : टेक न्यूज़। जोमैटो के सह-संस्थापक दीपिंदर गोयल का फिटनेस गैजेट (Fitness Gadget) इन दिनों चर्चा में है। माथे पर लगाया जाने वाला यह डिवाइस ब्रेन के ब्लड फ्लो को ट्रैक करने के लिए बनाया गया है। इसकी कीमत 85 हजार रुपए है। डिवाइस की प्री-बुकिंग 1 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रही है।

कीमत में लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन भी शामिल

85 हजार रुपए की कीमत में लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। कंपनी शुरुआती बैच के तहत सीमित संख्या में डिवाइस उपलब्ध कराएगी। इसकी कीमत का खुलासा उन लोगों के जरिए हुआ है, जिन्हें कंपनी की ओर से अर्ली-बर्ड इनवाइट मिला है। शुरुआती बैच में उपलब्ध डिवाइस की संख्या सीमित रखी गई है।

छह रंगों में आएगा डिवाइस

दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal)  बता चुके हैं कि इसे छह रंगों में पेश किया जाएगा। इनमें दू गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लैक मिरर जैसे विकल्प शामिल हैं। डिवाइस को गोयल कई बार पहने हुए नजर आ चुके हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी लाइव मैच के दौरान इसे पहने दिखाई दी थीं।

ब्रेन के ब्लड फ्लो पर रखेगा नजर

डिवाइस का काम करने का तरीका स्मार्टवॉच और सामान्य फिटनेस ट्रैकर से अलग है। जहां स्मार्टवॉच आमतौर पर हृदय गति, कदम और दूसरी गतिविधियों पर नजर रखती हैं, वहीं यह ब्रेन के ब्लड फ्लो की निगरानी के लिए तैयार किया गया है।

दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने इस तकनीक को 'ब्रेन फ्लो' नाम दिया है। इसका उद्देश्य मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को ट्रैक करना है। यह डिवाइस माथे के पास लगाया जाता है और इसी तकनीक के जरिए संबंधित जानकारी जुटाता है। हालाकि, कंपनी ने अभी इसके उपयोग नहीं बताए हैं।