MP बोर्ड-10वीं-12वीं रिजल्ट:10वीं में पन्ना की प्रतिभा, 12वीं में भोपाल की खुशी राय ने किया टॉप; CM ने किया घोषित
मध्य प्रदेश बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से सीएम डॉ. मोहन यादव ने रिजल्ट जारी किया है।
भोपाल। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है।12 वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 499 अंक के साथ टॉप किया है।
10वीं में 73 फीसदी से अधिक छात्र पास हुए हैं। जबकि 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की हैं। खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़, भोपाल की छात्रा हैं। 10वीं में कुल 378 छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई है। खास करके जनजतीय जिलों के छात्रों ने बाजी मारी है।भोपाल की छात्रा खुशी राय और चांदनी ने टॉप किया।
जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा। किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है, जबकि करीब 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हुए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत 7 मई 2026 से दूसरी परीक्षा आयोजित की जाएगी, और विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है।
ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। स्टूडेंट्स घर बैठे अपना रिजल्ट ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। इस साल करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे
10वीं का रिजल्ट
कुल पास प्रतिशत: 73.42%
पन्ना की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया
प्राप्त अंक: 500 में से 499
जिला स्तर पर अनूपपुर ने पहला स्थान हासिल किया
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि, अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचें और केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
मंत्री बोले- रिजल्ट 'फुलप्रूफ'
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के अनुसार, रिजल्ट से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन तेजी से पूरा किया गया। हर स्तर पर जांच की गई, ताकि कोई गलती न रहे। रिजल्ट 'फुलप्रूफ' रखा गया है, जिससे छात्रों को परेशानी न हो।
16 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल
इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
एक्सपर्ट की सलाह- तनाव से बचें छात्र
परीक्षा के दौरान छात्रों की सेहत को लेकर भी विशेषज्ञों ने अहम सलाह दी है। डॉक्टरों और काउंसलर्स ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें मानसिक रूप से सहयोग दें। सही दिनचर्या, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार से बेहतर प्रदर्शन संभव है।

