महाराष्ट्र के अमरावती अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

वेंटिलेटर में धमाके के बाद चाइल्ड यूनिट में भड़की आग, 39 बच्चे थे भर्ती

महाराष्ट्र के अमरावती अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

Maharashtra के Amravati स्थित District Women Hospital के Neonatal Intensive Care Unit (NICU) में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर NICU में मौजूद वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग भड़की। देखते ही देखते यूनिट में धुआं फैल गया, जिससे वहां भर्ती नवजातों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

NICU में 39 नवजात थे भर्ती

हादसे के समय NICU में कुल 39 नवजातों का इलाज चल रहा था। आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कर्मचारियों ने कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीन नवजातों की मौत हो गई, जबकि छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए Super-Speciality Hospital में शिफ्ट किया गया।

आग लगने की वजह की जांच

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर वेंटिलेटर में धमाके को आग लगने की वजह बताया जा रहा है, हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि NICU में लगे मेडिकल उपकरण और फायर सेफ्टी सिस्टम उस समय किस स्थिति में थे।

Chhindwara में भी हुआ था हादसा

इस घटना से दो दिन पहले मध्य प्रदेश के Chhindwara District Hospital के NICU में भी आग लगी थी। शनिवार देर रात करीब 2 बजे वार्मर मशीन के फिलामेंट से निकली चिंगारी के बाद आग लगी थी। हादसे में तीन नवजात झुलस गए थे। अस्पताल स्टाफ ने फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से आग बुझाई और तीनों बच्चों को प्राथमिक इलाज दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें - छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में वार्मर में लगी आग, 3...

तीनों नवजातों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था। इनमें एक बच्चे की हालत गंभीर थी और उसे सर्जरी की जरूरत थी। छिंदवाड़ा में पीडियाट्रिक सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे जबलपुर ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान मासूम की जान चली गई। इनमें से एक बच्चे का जन्म हादसे से कुछ घंटे पहले ही हुआ था। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू की।