PSC की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी : हॉस्टल के कमरे में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Indore Student Death : इंदौर के भंवरकुआं स्थित तिबाविला हॉस्टल में PSC की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा मृत मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

PSC की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी : हॉस्टल के कमरे में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Indore Student Death : मध्य प्रदेश। इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक निजी हॉस्टल में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा हॉस्टल के कमरे में मृत अवस्था में मिली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर सहपाठियों और हॉस्टल प्रबंधन को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, मृतका की पहचान जूलिया, पिता शैलेन्द्र उईके, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिवनी जिले के रूप में हुई है। जूलिया इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित तिबाविला हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। 

इस पर साथ रहने वाले अन्य विद्यार्थियों और हॉस्टल प्रबंधन को संदेह हुआ। कमरे में देखने पर छात्रा मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।