Indore क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

53.96 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्ती मामले में फरार था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Indore क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 53.96 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की थी।

इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एमडी ड्रग्स मामले में फरार चल रहे आरोपी अनुमान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ में आरोपी अनुमान खान का नाम सामने आया था।

आरोपियों के कब्जे से 53.96 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई थी। इसके बाद से ही अनुमान खान फरार चल रहा था, जिसे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं। साथ ही अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।