मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा : 11 लाख 40 हजार के 36 महंगे मोबाइल बरामद,

Indore News : इंदौर के राजेंद्र नगर में मोबाइल दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने बाल अपचारी को पकड़ा। 100 से अधिक CCTV कैमरों की जांच के बाद 11.40 लाख रुपए के 36 मोबाइल बरामद किए।

मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा : 11 लाख 40 हजार के 36 महंगे मोबाइल बरामद,

Indore News : मध्य प्रदेश। इंदौर के चौथराम चौराहे के पास मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी का राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को पकड़ा है, जिसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 36 महंगे एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों की कीमत करीब 11 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

दरअसल, इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 22 अक्टूबर की रात अज्ञात बदमाश ने पवन पुत्र नगर स्थित मोबाइल दुकान को निशाना बनाया था। बदमाश दुकान से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी यशवंत बडोले के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। 

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आसपास के इलाकों के साथ आने-जाने वाले रास्तों के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस संदिग्ध नाबालिक तक पहुंची। जिससे पूछताछ में पुलिस ने सभी 36 मोबाइल जब्त किए गए। इसके साथ आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ करी जाएगी।