ग्वालियर समेत MP के 9 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट भोपाल-उज्जैन में गर्मी से मिलेगी राहत

ग्वालियर समेत MP के 9 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट भोपाल-उज्जैन में गर्मी से राहत मिलेगी अगले 4 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा

ग्वालियर समेत MP के 9 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट भोपाल-उज्जैन में गर्मी से मिलेगी राहत

भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मध्य प्रदेश में अब आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। 29 मई को ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश हुई। 30 मई को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार, ग्वालियर समेत 9 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में 29 मई को ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर शामिल हैं।

25 मई से शुरू हुआ नौतपा, पहले दिन से बढ़ी भीषण गर्मी

25 मई से नौतपा की शुरुआत हुई है। पहले ही दिन से प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हुआ। 18 मई से ही खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म बने हुए हैं। इस अवधि में यहां अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 47 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई को भी कुछ जिलों में नौतपा तपेगा, लेकिन इसके बाद अधिकांश जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

नौतपा में गिरा पारा...ग्वालियर-दतिया में 10 डिग्री की गिरावट

नौतपा के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रदेश में तापमान नीचे आ गया। दतिया और ग्वालियर में तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया। कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई को ग्वालियर, मुरैना समेत कई जिलों में बारिश भी हुई।

इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ग्वालियर में 10.2 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 34.5 डिग्री पहुंच गया। दतिया में 10.1 डिग्री की गिरावट के बाद यह 35.6 डिग्री रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.6 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री, उज्जैन में 41.6 डिग्री, जबलपुर में 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।

इसी तरह नरसिंपुर में 43.6 डिग्री, रायसेन में 43 डिग्री, शाजापुर-नर्मदापुरम में 42.5 डिग्री, राजगढ़ में 42.4 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, खरगोन-टीकमगढ़ में 40 डिग्री रहा। वहीं, दतिया में 35.6 डिग्री, पचमढ़ी में 37.4 डिग्री, नौगांव में 38 डिग्री, रीवा में 38.2 डिग्री, खजुराहो में 39.2 डिग्री, सतना-धार में 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

ग्वालियर में 10.2 डिग्री, दतिया में 10.1 डिग्री, खजुराहो में 7.3 डिग्री, नौगांव में 7.5 डिग्री, रीवा में 5.8 डिग्री, सतना में 5.6 डिग्री, राजगढ़ में 3.6 डिग्री, गुना में 3.5 डिग्री, भोपाल में 3.2 डिग्री, उज्जैन में 2.5 डिग्री और इंदौर में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अन्य शहरों में भी तापमान लुढ़का है।

31 मई से हीटवेव नहीं, ओले गिरने का अनुमान

मौसम विभाग की मानें तो 3 दिन, यानी 31 मई और 1-2 जून को प्रदेश में कहीं ओले गिरेंगे तो कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 31 मई को अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 1-2 जून को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

भोपाल में हर साल नौतपा में बारिश

भोपाल में 14 साल में 7 बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज हुई, जबकि 2 बार बूंदाबांदी हुई। इस बार शुरुआत में ही बूंदाबांदी हो गई। 2018 और 2019 में सबसे ज्यादा तपिश रही, जब औसत तापमान 43 से ऊपर पहुंचा था।

इन जिलों में हीटवेव-बारिश का अलर्ट

9 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट- ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। 8 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा में गरज-चमक, बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट भी है।

11 जिलों में तेज गर्मी बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में तेज गर्मी रहेगी

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।