सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट,15000 रुपये तक फिसला भाव
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर ब्रेक लग रहा है। आज, 30 जनवरी को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर ब्रेक लग रहा है। आज, 30 जनवरी को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत में करीब हजार रुपये की गिरावट देखी गई है, तो वहीं 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 7550 रुपये कम होकर 1,56,400 रुपये पर आ गई है। इसी तरह चांदी की कीमतों में भारी गिरावट हुई है।
एक किलो चांदी की कीमत में आज 15000 रुपये की गिरावट हुई है। एक दिन पहले यानी गुरुवार को एक किलोग्राम चांदी की कीमत 4 लाख के पार पहुंच गई थी, जो आज 3 लाख 95 हजार रुपये है।
पिछले कई दिलों ने तेजी उछाल के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खुलते ही सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे। MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 24,000 रुपये तक टूट गया और 5 मार्च की एस्पायायरी वाली चांदी 23, 993 रुपये गिरकर 3,75,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
pushpendra 
