RSS शताब्दी वर्ष पर डॉ. मोहन भागवत का भोपाल दौरा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंच रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनका यह दौरा विशेष महत्व रखता है।

RSS शताब्दी वर्ष पर डॉ. मोहन भागवत का भोपाल दौरा

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंच रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनका यह दौरा विशेष महत्व रखता है। इस दौरान वे युवाओं, समाज के प्रमुख जनों और मातृशक्ति (महिला वर्ग) के साथ चार महत्वपूर्ण बैठकों में सीधे संवाद करेंगे।डॉ. मोहन भागवत की पहली बैठक 2 जनवरी की सुबह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित होगी, जहां वे युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 31 जिलों से चयनित ऐसे युवा शामिल होंगे, जिन्होंने शिक्षा, सेवा, सामाजिक कार्य, उद्योग और नवाचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस संवाद के दौरान राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और वर्तमान चुनौतियों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसके बाद शाम को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रवींद्र भवन स्थित हंस ध्वनि सभागार पहुंचेंगे, जहां वे एक गोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस गोष्ठी में समाज की वर्तमान भूमिका, समकालीन परिस्थितियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर चर्चा की जाएगी।

दो दिवसीय प्रवास के दौरान डॉ. भागवत संघ के विभिन्न वर्गों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, साथ ही समाज के प्रतिनिधियों और मातृशक्ति के साथ भी संवाद स्थापित करेंगे। संघ की विचारधारा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित से जुड़े विषय इन बैठकों का मुख्य केंद्र रहेंगे।