शेयर बाजार में तूफानी तेजी: Sensex 500 अंक चढ़ा, Nifty भी 100 अंक मजबूत
शेयर बाजार में 7 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 77400 पर कारोबार कर रहा, IT और Banking Stocks में ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 20 अगस्त को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। लगातार 7 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में खरीदारी लौटी है। Sensex 500 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 77,400 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है और यह 24,200 के करीब पहुंच गया है। बाजार में आज सबसे ज्यादा खरीदारी IT और Banking Stocks में देखने को मिल रही है। इन सेक्टर के शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा मिला है।
Tempus Instruments IPO आज से खुला
इसी बीच Thermal Engineering और Specialized Cable बनाने वाली कंपनी Tempus Instruments Limited का IPO आज यानी 20 अगस्त से खुल गया है। निवेशक इस IPO में 24 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी IPO के जरिए करीब 650 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। IPO को लेकर निवेशकों की नजर अब इसके सब्सक्रिप्शन आंकड़ों और बाजार में इसकी प्रतिक्रिया पर रहेगी।
कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले 19 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही थी। Sensex 326 अंक गिरकर 76,910 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं Nifty में 77 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 24,078 के स्तर पर बंद हुआ था।
Varsha Shrivastava 
