रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल, समर्थकों ने किया ग्रैंड वेलकम, HC ने दी थी जमानत
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल आज 3 जनवरी को रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए। जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक बड़ी संख्या में जुटे और चैतन्य बघेल के बाहर आते ही समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
ईडी ने शराब घोटाले में 18 जुलाई को चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। चैतन्य करीब साढ़े पांच महीने से ज्यादा जेल में बंद थे। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी थी। पूर्व सीएम बघेल ने कहा था कि चैतन्य रिहा होने वाला है, सब बहुत खुश हैं, चैतन्य को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया था और आज वो मेरे पोते के जन्मदिन पर रिहा होने वाले हैं।
pushpendra 
