रीवा में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

शहर की बाणसागर कॉलोनी में रविवार दोपहर को एक बड़ा बाढ़सा हो गया, जिसमें एक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से भयानक आग लग गई.

रीवा में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

शहर के समान थाना क्षेत्र के अंदर आने वाली बाणसागर कॉलोनी में स्थित एक रिहायशी मकान में भयानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। माना जा रहा है की शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी जब घर के सभी लोग धूप सेक रहे थे तभी ये हादसा हो गया।

घर वालो को थोड़ी देर बाद इसकी जानकारी हुई जिससे वहां पर हड़कंप मच गया, घर के अंदर से निकलती आग को देख कर मोहल्ले में भी चीख पुकार मच गई. इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

लोगों का कहना है की देखते ही देखते आग ने एक भयानक रूप ले लिया था, लोगों ने इसे देखा तो रेत से इसे बुझाने की कोशिश की पर उनकी कोशिश नाकाम रही, जिसके बाद फायर फाइटर ने आग में काबू पाया। जानकारी के मुताबिक कॉलोनी में रहने वाले राजू उर्फ जफर के मकान में ये घटना हुई।

बताया गया की इस हादसे में लाखो सा सामान जलकर खाक हो गया। लोगों का कहना है की ये हादसा शार्ट सर्किट की वजह से हुआ।