BCCI के एक्शन से बौखलाया बांग्लादेश, IPL के प्रसारण पर लगाया रोक

IPL Broadcast Banned in Bangladesh: मुस्तफिजुर रहमान को बैन किए जाने के बाद बौखलाए बांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर बैन लगा दिया है.

BCCI के एक्शन से बौखलाया बांग्लादेश, IPL के प्रसारण पर लगाया रोक

IPL Broadcast Banned in Bangladesh After Mustafizur Out From KKR: IPL से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बैन किए जाने के बाद बांग्लादेश बौखलाया हुआ है. बांग्लादेश क्रिकेट इस घटना के बाद अजीबोगरीब फैसले कर रहा है. जहां एक ओर बांग्लादेश ने  ICC T-20 वर्ल्ड कप के मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट कराने की मांग कर रहा है. वहीं अब बांग्लादेश ने अपने यहां IPL मैच के प्रसारण पर रोक लगा दिया है.  

BCB का वेन्यू शिफ्ट के लिए ICC से अपील 

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी मुकाबले भारत के बाहर शिफ्ट करने की अपील की है.  भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देशों पर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद BCB ने शनिवार को जूम पर एक मीटिंग करने के बाद रविवार को एक इमरजेंसी बोर्ड की मीटिंग बुलाई थी.

बता दें कि पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, उनका आधार मूल्य दो करोड रुपए था.  चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद केकेआर इस 30 साल के गेंदबाज को अपनी टीम से जोड़ने में सफल रहा था.