आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में दी जाएगी मुखाग्नि
सुरों की मलिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से रविवार को निधन हुआ था।
मुंबई। बॉलीवुड की लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का आज राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। इससे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोअर परेल स्थित उनके निवास पर लोग आशा भोसले के अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

भारतीय संगीत जगत को गहरा झटका देते हुए सुरों की मलिका ने 92 साल की उम्र में दनिया को अलविदा कह दिया था। रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया था। 11 अप्रैल शनिवार शाम उन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं।

संगीत परिवार में जन्मी आशा भोसले प्रसिद्ध गायक दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। पिता के निधन के बाद उन्होंने कम उम्र में ही गायन शुरू कर दिया था और महज 10 साल की उम्र में अपना पहला गीत गाया।

अपने करीब 8 दशक लंबे करियर में आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उन्हें 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित 100 से अधिक सम्मान मिले और भारत सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था।

आशा भोसले के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर फिल्मी सितारों और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन के साथ ही भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया।
Varsha Shrivastava 
