स्वास्थ्य सेवाओं के पुरोधा डॉ. प्रमोद सिंह का सम्मान, देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टर हुए शामिल

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले रिटायर्ड डायरेक्टर डॉ. प्रमोद सिंह के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं के पुरोधा डॉ. प्रमोद सिंह का सम्मान, देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टर हुए शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाले रिटायर्ड डायरेक्टर डॉ. प्रमोद सिंह के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भोपाल स्थित होटल पलाश में संपन्न हुआ, जहां प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश से आए वरिष्ठ और विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पहुंचकर उनका सम्मान किया। 

डॉ. प्रमोद सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और गुजरात के पूर्व राज्यपाल कृष्णपाल सिंह के बेटे हैं। उनका स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए उन्हें सम्मानित करने के लिए विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में चिकित्सा विशेषज्ञ पहुंचे।

जबलपुर ,ग्वालियर, कोच्चि, दिल्ली, लखनऊ के साथ-साथ नेपाल और अमेरिका से भी डॉक्टरों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। सभी डॉक्टर जबलपुर बैच के हैं, जो अब अलग-अलग जगह पर काम रहें हैं। समारोह में भावनात्मक माहौल भी देखने को मिला। लंबे समय तक साथ काम कर चुके सहयोगियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ डॉ बीपी खरे ने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और आमजन तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अनुभव, कार्यशैली और समर्पण को नई पीढ़ी के डॉक्टरों के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बताया गया।