नए साल से पहले रेल यात्रियों को बड़ा झटका, महंगा होगा ट्रेन का सफर, नई दरें 26 दिसंबर से लागू
नए साल से ठीक पहले भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। नए साल से ठीक पहले भारतीय रेलवे ने अपने किराए में बढ़ोत्तरी का एलान किया है।
नई दिल्ली: नए साल से ठीक पहले भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। नए साल से ठीक पहले भारतीय रेलवे ने अपने किराए में बढ़ोत्तरी का एलान किया है। रेलवे के इस घोषणा के तहत जनरल, मेल/एक्सप्रेस और एसी (AC) श्रेणियों के टिकट महंगे हो जाएंगे। हालांकि लोकल ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट (MST) से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत रहेगी। नई दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू की जाएंगी।
लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को अब सफर के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। इसमें ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर से कम की रेल यात्रा पर कोई बोझ नहीं बढ़ाया गया है यानी इसके लिए किराये में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए ऑर्डिनरी क्लास में 1 पैसे प्रति किलोमीटर और मेल/ एक्सप्रेस नॉन-AC और AC क्लास के लिए 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराये में बढ़ोतरी लागू होने जा रही है।
इस साल दूसरी बार बढ़ा किराया
भारतीय रेलवे ने इस साल दूसरी बार किराए में बढ़ोतरी की है। इसके पहले जुलाई महीने की पहली तारीख को रेल किराया बढ़ाया गया था। 1 जुलाई से भारतीय रेलवे की ओर से रेल किराये में की गई बढ़ोतरी भी इतनी ही थी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये में एक पैसे प्रतिकिलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि एसी ट्रेन से यात्रा करने पर 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से इजाफा किया गया था।
अपडेट...
pushpendra 
