बजट-2026: MP में बीजेपी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कांग्रेस बोली- निराशाजनक
वित्त मंत्री निर्मला सीतारण में 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया। बीजेपी ने बजट को देश को विकसित राष्ट्र की दिशा में ले जाने वाला मास्टर प्लान बताया है तो वहीं कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने केंद्रीय बजट- 2026-27 को निराशाजनक और फीका करार दिया है।
भोपाल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारण में 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया। बीजेपी ने इस बजट को देश को विकसित राष्ट्र की दिशा में ले जाने वाला मास्टर प्लान बताया है तो वहीं कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने केंद्रीय बजट- 2026-27 को निराशाजनक और फीका करार दिया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा कि बजट में गरीब, अन्नताओं, युवा और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। जनता की कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस बजट को विकसित भारत को समर्पित बजट बताया है। उन्होंने कहा कि, सबका साथ, सबका विकास की पूरी कल्पना को पूरा करने वाला बजट आज पेश हुआ है। गरीब, युवा, किसान, महिलाएं सभी वर्गों को छूता हुआ यह केंद्र का बजट है। यह बजट जनता का बजट है जनता के लिए है जनता को समर्पित बजट है।
कांग्रेस ने बजट को बताया निराशाजनक
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, बजट में मध्यप्रदेश के हिस्से में कुछ नहीं मिला। बजट में एग्रीकल्चर, एजुकेशन को लेकर कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूट-बूट की सरकार चला रहे हैं। वहीं एमपी कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इसे निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा, ये बजट आर्थिक असमानता को बढ़ाने वाला बजट है इस बजट से बड़े लोगों को फायदा होगा, मध्यम वर्ग और उससे नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को कोई फायदा नहीं होगा। मध्यप्रदेश के लिए भी ये बजट निराशाजनक है। शिक्षा और स्वास्थ्य की आधारभूत संरचना के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बुंदेलखंड की केन-बेतवा लिंक परियोजना पर 2400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और इतना ही बजट पिछले वर्ष था। यानी 2 साल में 4800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जबकि इस योजना पर 41 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। और इस तरह से ये योजना 15-20 साल में बनेगी।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार की प्रतिक्रिया
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि केंद्रीय बजट-2026-27 में किसानों के लिए कोई नई बात नहीं है। मोदी सरकार 2014 से किसानों की आय दोगुनी करने की बात कह रही है, लेकिन मध्यप्रदेश के किसान एमएसपी को लेकर परेशान हैं। किसानों को मक्का 800, 1000 और 1200 रुपए क्विंटल में बेचना पड़ रही है। किसान लागत का पैसा नहीं निकाल पा रहा है।
कांग्रेस का अनोख प्रदर्शन किया
केंद्रीय आम बजट 2026 पेश होने के बाद भोपाल में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में झुनझुना लेकर बजट के खिलाफ नाराजगी जताई। कांग्रेस का कहना है कि बजट में न तो महिलाओं के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं और न ही युवाओं और आम जनता को कोई राहत मिली है।
युवाओं-किसानों के लिए कुछ नहीं: आप
वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे बर्बादी वाला बजट बताया है। आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने कहा कि, ये बजट सिर्फ खास लोगों को फायदा पहुंचाने वाला है। शेयर बाजार गिर गया, व्यापारी बर्बाद हो गए, इस बजट में युवाओं-किसानों के लिए कुछ नहीं है। शिक्षा के लिए, स्वास्थ्य के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है।
pushpendra 
