गौमांस तस्करी मामला:कांग्रेस ने कहा दोषियों का नार्को टेस्ट और FIR हो

कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने कथित गौमांस तस्करी मामले में महापौर और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर, नारको टेस्ट और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गौमांस तस्करी मामला:कांग्रेस ने कहा दोषियों का नार्को टेस्ट और FIR हो

 भोपाल: कथित गौमांस तस्करी के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस प्रकरण में महापौर, एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) तथा तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 

ज्ञापन में पीले चावल के साथ विरोध जताया

कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस नेताओं ने विरोध के तौर पर पीले चावल के साथ ज्ञापन सौंपते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. 

 नारको टेस्ट कराने की मांग तेज

कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने मांग की कि इस मामले में महापौर, एमआईसी के संबंधित सदस्य और अशलम चमड़ा का नारको टेस्ट कराया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि यदि इन लोगों की भूमिका साफ है तो जांच से डरने की कोई जरूरत नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने सहायक यंत्री उदित गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों पर भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।कांग्रेस का आरोप है कि इन अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गौमांस तस्करी से जुड़े लोगों को संरक्षण दिया।

हमारी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़- अमित शर्मा

अमित शर्मा ने कहा कि यह मामला केवल अवैध तस्करी का नहीं बल्कि हमारी धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ है.और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित नगर निगम में बैठे जिम्मेदार लोग इस पूरे प्रकरण में या तो मौन रहे या  प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इसमें शामिल थे।कांग्रेस महासचिव ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।