अब नहीं दिखेंगे जाकिर खान! आखिर क्यों स्टैंडअप कॉमेडियन ने लिया काम से ब्रेक?
स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने हैदराबाद शो में काम से ब्रेक लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ये फैसला उन्होंने खुद को ध्यान में रखते हुए लिया है।
स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने करियर से लंबा ब्रेक लेने का ऐलान किया है। उन्होंने ये बात हैदराबाद में हुए अपने लाइव शो के दौरान कही, जो उनके ‘पापा यार टूर’ का हिस्सा था। शो के दौरान कही गई उनकी बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हैदराबाद शो में किया ऐलान
हैदराबाद में परफॉर्म करते हुए जाकिर खान इमोशनल नजर आए। उन्होंने दर्शकों से कहा कि वो अब काफी लंबे समय के लिए ब्रेक लेने जा रहे हैं। जाकिर ने बताया कि ये ब्रेक तीन से पांच साल का हो सकता है और गुंजाईश है कि वो 2030 तक स्टेज से दूर रहें। उन्होंने कहा कि ये फैसला उन्होंने अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया है। जाकिर ने लोगो का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वहां मौजूद हर शख्स उनके दिल के बेहद करीब है।
???? Zakir Khan announced Long break of 3-4 yr , Due to some health and personal reasons ! ????????
— Times of Trolls (@HQoftrolls) January 20, 2026
We will probably see him directly in 2028-29 !
Which is too long ...????????
We will miss you Zakir bhai ❣️@Zakirism #zakirkhan pic.twitter.com/c1SX7kGNLb
सोशल मीडिया पर भी साझा की बात
इसके बाद जाकिर खान ने इंस्टाग्राम पर भी अपने फैंस से बात की। उन्होंने बताया कि 20 जून तक होने वाले उनके सभी शो उनके लिए किसी जश्न से कम नहीं होंगे। उन्होंने फैंस से अपील की कि जो लोग आना चाहते हैं, वे इन शोज में जरूर आएं। जाकिर ने ये भी साफ किया कि इस बार उनका टूर सीमित रहेगा और ज्यादा शहरों में शो नहीं किए जाएंगे।
View this post on Instagram
सेहत को लेकर पहले भी कर चुके हैं खुलासा
जाकिर खान पहले भी अपनी सेहत को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने बताया था कि लगातार दस सालों तक टूर करने, सुबह-सुबह फ्लाइट पकड़ने, रातों की नींद पूरी न होने और सही समय पर खाना न मिलने की वजह से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा है।

अब सेहत है पहली प्रायॉरिटी
अब जाकिर खान पूरी तरह से अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने लंबे ब्रेक का फैसला लिया है। डॉक्टरों ने भी उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए आराम की सलाह दी है। फिलहाल उनका इंडिया टूर कुछ ही शहरों तक सीमित है और इसमें कोई अलग शो नहीं जोड़े गए हैं।
Saba Rasool 
