PM मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। संबोधन का विषय अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। संभावना है कि PM महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल संसद में पास न हो पाने पर बात कर सकते हैं।

PM मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे. संबोधन का विषय अभी स्पष्ट नहीं किया गया है. संभावना है कि PM महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल संसद में पास न हो पाने पर बात कर सकते हैं.
यह संबोधन लाइव प्रसारित किया जाएगा. शुक्रवार को केंद्र सरकार लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान का 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई थी. इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था.

बिल पर लोकसभा में 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई. 528 सांसदों ने वोट डाले. पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े. हालांकि, बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी. 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया था.