Closing Bell: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में मजबूती रही, जबकि IT और एनर्जी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।

Closing Bell: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी
google

हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 919 अंक (1.20%) की तेजी के साथ 77,550 पर जबकि निफ्टी 275 अंकों (1.16%) की तेजी के साथ 24,050 पर बंद हुआ।

आज निफ्टी के 50 में से 42 शेयर लाभ में रहे जबकि सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर प्रॉफिट में रहे। टॉप गेनर्स में Asian Paints (+3.81%), Eicher Motors (+3.75%), Bajaj Auto (+3.29%) और ICICI Bank (+3.24%) के शेयर रहे।

ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी गई जबकि IT और एनर्जी सेक्टर में आज गिरावट रही।

Opening Bell: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 489.36 अंक (0.64%) की तेजी के साथ 77,121.01 पर, तो वहीं निफ्टी 105.45 अंक (0.44%) की तेजी के साथ 23,880.55 पर खुला।

आज सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिंद्रा चल रहे हैं, जबकि निफ्टी के Shriram Finance, Adani Enterprises, InterGlobe Aviation, Larsen & Toubro, UltraTech Cement, Eicher Motors और Bajaj Finance टॉप में ट्रेड कर रहे हैं...पूरी खबर पढ़ें