सोमवार 13 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी स्तर में सेंसेक्स 1,613.09 अंक गिरकर 75,937.16 पर, जबकि निफ्टी लगभग 495 अंक की गिरावट के साथ 23,555.60 पर खुला।
अभी सेंसेक्स 1300 अंक (1.65%) की गिरावट के साथ 76,270 पर, तो वहीं निफ्टी 370 अंकों (1.56%) की गिरावट के साथ 23,670 पर कारोबार कर रहा है।
आज निफ्टी के 50 में से 47 शेयर गिरावट में ट्रेड कर रहे हैं। वहीं सेंसेक्स के भी लगभग सभी शेयर गिरावट में हैं।

12 अप्रैल को पाकिस्तान में हुई बातचीत बेनतीजा रही, जिसकी वजह से बाजार में और गिरावट देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के शेयर बाजार पर दिख रहा है।
Closing Bell: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी

हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 919 अंक (1.20%) की तेजी के साथ 77,550 पर जबकि निफ्टी 275 अंकों (1.16%) की तेजी के साथ 24,050 पर बंद हुआ।
आज निफ्टी के 50 में से 42 शेयर लाभ में रहे जबकि सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर प्रॉफिट में रहे। टॉप गेनर्स में Asian Paints (+3.81%), Eicher Motors (+3.75%), Bajaj Auto (+3.29%) और ICICI Bank (+3.24%) के शेयर रहे...पूरी खबर पढ़ें