Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट,ऑयल-गैस और फार्मा में खरीदारी

आज भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट देखने को मिली, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में आ गए। मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते बाजार कमजोर रहा, जबकि ऑयल-गैस और फार्मा सेक्टर में खरीदारी दिखी।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट,ऑयल-गैस और फार्मा में खरीदारी
google

आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। थोड़ी बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स और निफ़्टी में कुछ ही मिनटों के बाद गिरावट आ गई. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 112 से 385 अंक की गिरावट के साथ 73,206 - 73,000 पर खुला जबकि निफ़्टी करीब 36 से 93 अंक की गिरावट के साथ 22,676 - 22,600 पर खुला।

निफ्टी के आज 50 शेयरों में से 23 शेयर बढ़त में और 27 शेयर गिरावट में ट्रेड कर रहे हैं जबकि सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 19 शेयर बढ़त में हैं।

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से पहले से ही बाजार की हालत खराब चल रही है. आज ऑयल-गैस और फार्मा के सेक्टर्स के शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदी देखने को मिल रही है.