क्या सफेद बाल तोड़ने से बढ़ते हैं? जानिए सच्चाई और उपाय
सफेद बाल मत तोड़ो नहीं तो और निकल आएंगे। ये बात आपने अक्सर सुनी होगी। लेकिन क्या इसमें सच्चाई है? क्या सफेद बालों को तोड़ने से आपके पूरे बाल पकना शुरू हो जाते हैं? इसमें कितनी सच्चाई है इस पर तो हम बात करेंगे ही, लेकिन क्या चीजें इस्तेमाल करें जिससे आपके बाल पकना बंद हो जाए, इसके नुस्खे भी देंगे।
मिलावट वाली जिंदगी जहां खाने से लेकर पानी तक सब में मिलावट है, ऐसे में अपनी हेल्थ और बालों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। साथ ही बदलती लाइफस्टाइल और हेयर केयर न करना आपके बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। अक्सर देखा जाता है कि अगर एक बाल सफेद निकल आए तो लोग उसे तोड़ने लगते हैं।

कई लोग ऐसा करने से बचते भी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से और सफेद बाल उगने लगेंगे, लेकिन ये सिर्फ एक मिथक है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ये स्टेटमेंट ही गलत है कि सफेद बालों को तोड़ने से बाकी बाल भी सफेद हो जाएंगे। तो इस बात से आप भी चिल हो जाइए। रही बात सफेद बालों को रोकने की, तो यहां कुछ उपाय हैं जिनकी मदद से आप सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

मेहंदी और कॉफी
बालों को कलर करने के लिए कई लोग मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप मेहंदी में कॉफी मिलाकर लगाएंगे तो ये आपको बालों को काला करने में मदद करेगा। मेहंदी जहां आपके बालों को लाल बनाती है, वहीं कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल नैचुरली काले लगने लगेंगे।

चाय भी करता है बाल काले
चाय में टैनिक एसिड होता है जो बालों को काला रंग देता है। कई लोग बालों को नैचुरली काला करने के लिए चाय के पानी का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए सबसे पहले चाय की पत्तियों को पानी में उबालें, फिर ठंडा होने पर इसे छान लें। इसके बाद साफ बालों पर इसे लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें। ऐसा करने से आपके बाल नैचुरली काले होने लगेंगे।

नेचुरल हर्ब्स से करें बाल काले
आंवला (Amla), शिकाकाई (Shikakai) और रीठा (Reetha) को अगर आप मेहंदी में मिलाकर लगाते हैं तो ये आपके बालों को काले करने में मदद करेंगे। आप मार्केट से इन हर्ब्स के पाउडर मंगा सकते हैं और मेहंदी या फिर दही में मिलाकर इसे बालों में लगा सकते हैं। ये न सिर्फ आपके बालों को काला करने में मदद करेंगे बल्कि इससे आपके बाल सॉफ्ट और मजबूत भी होंगे।

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने हैं? तो करें इस तेल से मसाज, 1 हफ्ते में दिखेगा असर

ग्लोइंग स्किन किसे नहीं चाहिए होती। लेकिन पिंपल्स, मुहासे हमारी स्किन को खराब तो करते ही हैं, लेकिन इससे चेहरे पर काले दाग-धब्बे भी रह जाते हैं, जिन्हें हटाने के लिए लोग अलग-अलग सीरम का इस्तेमाल करते हैं। बिना प्रिस्क्रिप्शन के अलग-अलग सीरम इस्तेमाल करने से हमारी स्किन और खराब हो जाती है। ऐसे में करें तो करें क्या?...पूरी खबर पढ़ें

