जबलपुर क्रूज हादसा: CM ने दिए जांच के आदेश, जान बचाने वाले होंगे सम्मानित
जबलपुर क्रूज हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक 29 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं 9 लोग अभी लापता हैं। इस बीच CM मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही है।



