DA Hike 2026 : केंद्र सरकार ने DA 3% बढ़ाकर 63% किया, 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा
DA Hike 2026 : कैबिनेट मीटिंग में DA बढ़ोतरी पर फैसला हुआ। नई दरें 1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी। सरकार इसपर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।
DA Hike 2026 : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है। मंगलवार 28 अक्टूबर को हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इससे महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। नई दरें 1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी। सरकार इसपर 10 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है। पिछली बार केंद्र सरकार ने होली पर अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते/महंगाई राहत में दो फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी।
#WATCH | Delhi: Union Railways Minister Ashwini Vaishnaw says, "Today, four major decisions were taken by the Cabinet. Among these four decisions, two are set to significantly strengthen our country's manufacturing sector. They will boost employment and, by fostering manufacturing, contribute to the overall strength of the economy. Specifically, a program for the manufacturing of containers was approved today. The Cabinet, under the leadership of the Prime Minister, also approved a scheme for the manufacturing of sports goods.... The third initiative focuses on capacity building in our rural areas, ensuring that development is driven by local planning, addresses local issues, and utilizes local resources.... This third initiative, the 'Pradhan Mantri Viksit Gram Yojana,' is different; it is designed based on the actual needs at the grassroots level. Finally, the fourth decision is a Diwali gift from the Prime Minister to 48 lakh central government employees and 68 lakh pensioners, in the form of an increase in their Dearness Allowance (DA) and Dearness Relief (DR). These are the four major decisions taken by the Cabinet today, under the chairmanship of the Prime Minister."
— ANI (@ANI) October 28, 2026
अप्रैल में भी हुई थी 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी
इससे पहले अप्रैल में सरकार ने कर्मचारियों के डीए और पेंशनर्स के डीआर में 2 प्रतिशत का इजाफा किया था। उस बढ़ोतरी के साथ दर 60 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। अब 3 प्रतिशत की नई बढ़ोतरी के बाद यह 63 प्रतिशत हो गया है। त्योहारों के सीजन में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक फायदा मिलेगा। पिछले महीनों का एरियर भी खाते में आएगा।
सैलरी पर कितना पड़ेगा असर
डीए बढ़ने से सैलरी में बढ़ोतरी बेसिक पे के आधार पर तय होती है। मिनिमम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये वाले कर्मचारी को हर महीने 540 रुपये का इजाफा होगा। वरिष्ठ अधिकारी की बेसिक सैलरी 56,100 रुपये हो तो मासिक सैलरी में करीब 1,683 रुपये की बढ़ोतरी होगी। 30 हजार रुपये बेसिक पे पर सैलरी में 900 रुपये प्रति माह का इजाफा होगा। जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया भी आगामी सैलरी के साथ मिलेगा।
साल में दो बार होता है संशोधन
केंद्र सरकार हर साल डीए और डीआर में दो बार संशोधन करती है। पहला जनवरी से और दूसरा जुलाई से प्रभावी होता है। सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर महंगाई का आकलन करती है। DA कर्मचारियों के रहन-सहन के खर्च को संतुलित करने के लिए दिया जाता है। DR पेंशनर्स को बेसिक पेंशन पर मिलता है। इसका उद्देश्य बढ़ते दामों का असर कम करना है।
DA वृद्धि से कितना होगा फायदा
वेतन मैट्रिक्स स्तर और वेतनमान : 3% DA बढ़ोतरी
लेवल 1: वेतनमान 18000-56900 540 रुपये
लेवल 2: वेतनमान 19900-63200 597
लेवल 3: वेतनमान 21700-69100 651
लेवल 4: वेतनमान 25500-81100 765
लेवल 5: वेतनमान 29200-92300 886
लेवल 6: वेतनमान 35400-112400 1062
लेवल 7: वेतनमान 44900-142400 1347
लेवल 8: वेतनमान 47600-151100 1428
लेवल 9: वेतनमान 53100-167800 1593
लेवल 10: वेतनमान 56100-177500 1683
लेवल 11: वेतनमान 67700-208700 2031
लेवल 12: वेतनमान 78800-209200 2364
लेवल 13: वेतनमान 123100-215900 3693
लेवल 13ए: वेतनमान 131100-216600 3930
लेवल 14: वेतनमान 144200-218200 4326
लेवल 15: वेतनमान 182200-224100 5466
लेवल 16: वेतनमान 205400-224400 6162
लेवल 17: वेतनमान 225000-240000 6750
लेवल 18: वेतनमान 250000 7500

