सीहोर में शिक्षा के मंदिर में अमानवीयता,मासूमों को अर्धनग्न कर घुमाया
मध्यप्रदेश के सीहोर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।सीहोर के जताखेड़ा के सेंट एंजेलास स्कूल में प्रताड़ना की एक बैहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। डीईओ ने स्कूल पर तत्काल 1 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।
सीहोर:मध्यप्रदेश के सीहोर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।सीहोर के जताखेड़ा के एक निजी स्कूल में प्रताड़ना की एक बैहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहां एक निजी स्कूल में मासूम बच्चों को अर्धनग्न करके अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया है।
मासूमों को अर्धनग्न कर घुमाया
मामला सीहोर के जाताखेड़ा गांव के सेंट एंजेलास स्कूल का है। जहाँ स्कूल की प्रिंसिपल और टीचरों पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत करने का आरोप लगा है, यह तस्वीर सीहोर के सेंट एंजेलास स्कूल की है। जहां मासूमों के कपड़े उतरवाए और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में पूरी क्लासों में घुमाया गया है।
टीचरों पर गंभीर आरोप
आरोप है कि पिछले दिनों स्कूल की प्रिंसिपल समरीन खान और टीचर शिबू खान ने मासूमों के कपड़े उतरवाए और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में पूरी क्लासों में घुमाया। इतना ही नहीं, उन्हें मुर्गा भी बनाया गया। बच्चों ने खुद कैमरे पर आकर दर्दनाक खुलासा किया है कि उन्हें हाथों में कलावा और माथे पर तिलक लगाने से भी रोका जाता था। यह घटना सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया इस घटना के बाद, स्कूल के बाहर का माहौल पूरी तरह से उग्र हो गया।
अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग
वायरल फोटो सामने आते ही जाताखेड़ा गांव के ग्रामीण और अभिभावक भारी संख्या में स्कूल पर जमा हो गए। उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ आकर्षित और उग्र हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए थाना मंडी पुलिस को भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा और लाठीचार्ज जैसी नौबत आने से पहले ही भीड़ को नियंत्रित किया गया
जिला प्रशासन ने तत्काल लिया एक्शन
जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने मौके पर पहुँचकर मामले की गहन जांच की। शिकायतें सही पाए जाने पर, DEO ने स्कूल पर तत्काल 1 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।वहीं पुलिस ने भी इस गंभीर घटना का संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही प्रिंसिपल और टीचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी
sanjay patidar 
