500 आर्टिस्ट और करोड़ो का बजट, बॉलीवुड का गाना जो फिल्म को पड़ा महंगा
कभी खुशी कभी गम फिल्म का गाना बोले चूड़ियां 3 करोड़ के बजट में शूट हुआ, जिसमें 200 डांसर और 300 जूनियर आर्टिस्ट शामिल थे। करण जौहर के इस ग्रैंड सेट और गाने ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाया और बॉलीवुड में महंगे गानों की नई मिसाल पेश की।
बॉलीवुड में कई फिल्में हाई बजट वाली बनी हैं। इन फिल्मों का कल्चर आज से नहीं बल्कि काफी पहले से है। हाई बजट की फिल्में न सिर्फ ऑडियंस को अट्रैक्ट करती हैं बल्कि इनका एक अलग ही फैनबेस भी होता है। लेकिन आज हम आपको साल 2000 की एक ऐसी हाई बजट सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे बनाने में 3 करोड़ रूपए लगे।

200 डांसर और 300 जूनियर आर्टिस्ट के साथ शूट हुआ ये सॉन्ग कभी खुशी कभी गम मूवी का है। जिसने बॉलीवुड को न सिर्फ ब्लॉकबस्टर फिल्म दी बल्कि ब्लॉकबस्टर सॉन्ग भी दिया। गाने का नाम है बोले चूड़ियां (Bole Chudiyan Song), जिसमें शाह रुख खान (Shah Rukh Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), जया बच्चन, काजोल और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने डांस किया था।

करण जौहर (Karan Johar) द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म का बजट लगभग ₹40 से ₹54.5 करोड़ के बीच था। और ये उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। वही इस फिल्म का गाना बोले चूड़ियां भी उस समय के सबसे महंगे बजट वाले गानों में से एक था।

हाल ही में निखिल आडवाणी (Nikhil Advani), जिन्होंने फिल्म में असिस्ट किया था, उन्होंने रेडियो नशा के साथ बातचीत में कहा कि-
"'बोले चूड़ियां' की शूटिंग शुरू होते ही करण जौहर सेट पर बेहोश हो गए थे और काजोल को अपने लहंगे में भी परेशानी हो रही थी। सेट पर 200 डांसर और 300 जूनियर आर्टिस्ट थे क्योंकि करण चाहते थे कि गाने में सबकुछ ग्रैंड नजर आए। इसके बाद हमें यश जी ने बुलाया और बजट के बारे में पूछा और जब हमने बजट बताया कि 3 करोड़, तो उन्होंने वो पेपर ही फाड़ दिया और कहा कि जो सेट तुमने बनाया है, उस पर ही इससे ज्यादा खर्च हो चुका है। अब बनाओ तुम लोग फिल्म। ये सब देखकर मैं और करण तो बिल्कुल शांत हो गए थे। हालांकि बाद में ये गाना भी ब्लॉकबस्टर हुआ और फिल्म भी सुपरहिट रही थी। गाने में करीना के डांस और ड्रेसेस को देखकर हर कोई इन्हीं को फॉलो करने लगा था और इस तरह से बॉलीवुड की एक महंगी फिल्म का गाना उसके बजट पर भी भारी पड़ गया था।"

कॉन्सर्ट में अश्लील बातों से हद पार कर गए हनी सिंह! इंटिमेसी पर बोलने से मचा बवाल

मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह उनका दिल्ली में हुआ लाइव कॉन्सर्ट है। कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने भीड़ के सामने कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे लोग नाराज हो गए। दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट में हजारों लोग हनी सिंह के गाने सुनने पहुंचे थे। इसी दौरान हनी सिंह ने ठण्ड और इंटिमेसी को लेकर बात कह दी, जिसे लोगों ने गलत और अश्लील माना। वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया...पूरी खबर पढ़ें

