TATA IPL 2026: भोपाल में भी लगेगा फैन पार्क, 28-29 मार्च को फ्री में मिलेगा स्टेडियम जैसा अनुभव

भोपाल में यह फैन पार्क गवर्नमेंट MVM कॉलेज ग्राउंड में लगाया जाएगा, जहां करीब 10 से 15 हजार दर्शक एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे।

TATA IPL 2026: भोपाल में भी लगेगा फैन पार्क, 28-29 मार्च को फ्री में मिलेगा स्टेडियम जैसा अनुभव

देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस बार TATA IPL 2026 पहले से ज्यादा बड़ा और आकर्षक होने जा रहा है। इसी कड़ी में IPL फैन पार्क एक बार फिर लौट रहा है, जहां दर्शक अपने शहर में ही लाइव मैच का स्टेडियम जैसा रोमांच अनुभव कर सकेंगे।

भोपाल में यह फैन पार्क गवर्नमेंट MVM कॉलेज ग्राउंड में लगाया जाएगा, जहां करीब 10 से 15 हजार दर्शक एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे। यहां 28 और 29 मार्च को दो दिनों तक लाइव मुकाबले बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे।

फैन पार्क में दर्शकों के लिए एंट्री पूरी तरह मुफ्त रहेगी। लोग शाम 6:30 बजे से ग्राउंड में प्रवेश कर सकते हैं। यहां न सिर्फ मैच का प्रसारण होगा, बल्कि कम शुल्क में  खाने-पीने के स्टॉल, म्यूजिक, मर्चेंडाइज और कई मनोरंजक एक्टिविटीज़ भी आयोजित की जाएंगी, जिससे माहौल और भी खास बनेगा।

मैच शेड्यूल की बात करें तो 28 मार्च (शनिवार) को RCB और SRH के बीच मुकाबला दिखाया जाएगा, जबकि 29 मार्च (रविवार) को MI और KKR की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही दिन दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का पूरा मजा मिलेगा।

देशभर में इस साल IPL फैन पार्क 50 शहरों में आयोजित किया जा रहा है और इसमें 10 लाख से ज्यादा क्रिकेट फैंस के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में भोपाल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मौका खास रहने वाला है, जहां वे अपनी पसंदीदा टीमों को सपोर्ट करते हुए फेस्टिवल जैसा माहौल एन्जॉय कर सकेंगे।