मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड ठंड, कई शहरों में 5 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

मध्यप्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है, 30 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे और मंदसौर में सबसे कम 2.9 डिग्री दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड ठंड, कई शहरों में 5 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

भोपाल: मध्यप्रदेश में इन दिनों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर सहित प्रदेश के 5 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

ठंड का सबसे ज्यादा असर मंदसौर में देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के 30 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, इंदौर में 6.2 डिग्री, ग्वालियर में 6.7 डिग्री और उज्जैन में 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जबलपुर में पारा 7.4 डिग्री रहा। वहीं शहडोल जिले के कल्याणपुर में 3.2 डिग्री, राजगढ़ में 3.8 डिग्री, नौगांव में 4.6 डिग्री, उमरिया में 4.7 डिग्री और पचमढ़ी में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा खजुराहो में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, मलाजखंड में 5.6 डिग्री और रीवा में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे पूरे प्रदेश में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

MP के कई जिलों में ठंड़ का असर


मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में उत्तरी हवाएं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है। दिसंबर महीने की शुरुआत से कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित कर चुके हैं। 30 दिसंबर को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसका एमपी में असर देखने को मिलेगा। भोपाल-इंदौर समेत 5 जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया है। एमपी के मालवा-निमाड़ में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। 15 जिलों में ठंड का असर बढ़ा है। घने कोहरे के चलते ट्रेनें लेट हो रही है। 16 से ज्यादा जिलों में दृश्यता घटी है।