भोपाल में अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि आज

ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत होने के बाद राजधानी भोपाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

भोपाल में अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि आज

भोपाल: ईरान-इजरायल के बीच जारी संघर्ष के दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत होने की खबर सामने आई है। खबर के बाद देश के कई हिस्सों में शोक और विरोध की लहर देखी जा रही है। कश्मीर और लखनऊ में श्रद्धांजलि सभाओं के बाद अब राजधानी भोपाल में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

भोपाल में श्रद्धांजलि सभा आज

शहर की शिया मस्जिद में रविवार को जोहर की नमाज के बाद एक विशेष श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में शिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे और अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।सभा के दौरान उनके जीवन, नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके योगदान पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे। सभा के दौरान वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा होने की संभावना है।

समुदाय के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा। समुदाय के लोगों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करें।