रणजी ट्रॉफी 2025-26: जम्मू-कश्मीर बना नया चैंपियन, क्या बोले दिग्गज
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रचते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार चैंपियन बन गई है.
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रचते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार चैंपियन बन गई है. फाइनल मुकाबले में कर्नाटक जैसी मजबूत टीम को मात देकर जम्मू-कश्मीर ने यह गौरव हासिल किया. पहली पारी में बढ़त के आधार पर टीम ने खिताब अपने नाम किया और 66 साल का इंतजार खत्म कर दिया.
1959-60 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई दिग्गज टीमों को हराया. बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने फाइनल में पूरा दम दिखाया, खासकर आकिब नबी की गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई.
टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है. सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने टीम को बधाई दी और इसे भारतीय घरेलू क्रिकेट के लिए खास पल बताया.
पूर्व क्रिकेटर ने जाहिर की खुशी
जम्मू-कश्मीर की टीम को पहली रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने में 66 साल का वक्त लगा. इस टीम ने पहली बार 1959-1960 में रणजी ट्रॉफी में शिरकत की. इसके बाद से टीम लगातार इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेल रही थी. जम्मू-कश्मीर की खिताबी जीत पर, टीम इंडिया के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने खुशी जाहिर की. इस दौरान सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ ने जम्मू-कश्मीर की टीम और उसके खिलाड़ियों को बधाई संदेश दिए.
सचिन तेंदुलकर ने किया पोस्ट

इरफान पठान भावुक हुए
जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी फाइनल जीतने पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भावुक हुए. उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा,
मेरा दिल भर आया है. पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल जीतने पर जम्मू-कश्मीर को बहुत-बहुत बधाई. आगे भी कई ट्रॉफीज आएंगी

My heart is full. Many congratulations Jammu Kashmir cricket for winning the first Ranji trophy. Many more trophies to come. pic.twitter.com/kfsoBGOVfS
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 28, 2026

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी जम्मू-कश्मीरकी खिताबी जीत पर काफी खुश हुए. उन्होंने टीम और प्लेयर्स को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,
यकीन नहीं हो रहा. आज इतिहास लिखा गया है. जम्मू-कश्मीर को पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने पर बधाई. पूरे मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम कर्नाटक पर हावी रही. आकिब नबी के जोश और कामरान इकबाल की मास्टर क्लास के लिए शब्द नहीं हैं. ऐसे ही चमकते रहो लड़कों.

Unbelievable! History has been written today! Huge congratulations to the Jammu & Kashmir team for clinching their maiden #RanjiTrophy title after 67 long years!???? Dominating Karnataka with pure grit, heart and unbreakable spirit. Proud beyond words of #AuqibNabi’s fire,…
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) February 28, 2026

जम्मू-कश्मीर की इस यादगार जीत पर फॉरमर क्रिकेटर हरभजन सिंह भी गदगद हुए. उन्होंने इस जीत को शानदार बताया.भज्जी ने बीसीसीआई डोमेस्टिक के एक्स हैंडल का वीडियो शेयर किया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,
आउटस्टैंडिंग. वेल डन लैड्स.

Outstanding ????????Well done lads https://t.co/uyXLQAUbl1
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 28, 2026

shivendra