इंदौर में बुजुर्ग के साथ 67 लाख की धोखाधड़ी: दोस्त पर आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

इंदौर में फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर बुजुर्ग के दोस्त ने धोखाधड़ी की। समझौते के बाद दिया बुजुर्ग को 67.50 लाख का चेक दिया गया जो बाउंस हो गया। दोस्त पर FIR दर्ज कर मामले में जांच जारी।

इंदौर में बुजुर्ग के साथ 67 लाख की धोखाधड़ी: दोस्त पर आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

Indore Fraud Case : इंदौर में फ्लैट के सौदे और संपत्तियों के निराकरण के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने 66 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर उनके दोस्त रमन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि फ्लैट का सौदा करने के बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों से जुड़े काम कराने के नाम पर रुपए उधार लिए गए, लेकिन रकम वापस नहीं की गई। समझौते के बाद दिया गया 67 लाख 50 हजार रुपए का चेक भी बाउंस हो गया।

दोस्त पर धोखाधड़ी का आरोप

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच में 66 वर्षीय बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके परिचित रमन सिंह ने फ्लैट के सौदे के सिलसिले में उनसे संपर्क किया था। इसके बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों से संबंधित मामलों का निराकरण कराने के नाम पर उनसे अलग-अलग समय पर रुपए उधार लिए गए। शिकायत के अनुसार, रकम वापस करने को लेकर बातचीत और समझौता भी हुआ था। इसी क्रम में आरोपी की ओर से 67 लाख 50 हजार रुपए का चेक दिया गया, लेकिन बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस हो गया। इसके बाद फरियादी ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में की।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर रमन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों, फ्लैट के सौदे और चेक बाउंस होने से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।