इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी उपलब्धि : साइबर ठगी के 6.79 करोड़ रुपये किये रिकवर, 450 फर्जी अकाउंट ब्लॉक

Indore Crime Branch : इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2026 में साइबर ठगी के 6.79 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस कराए। 350 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट रिकवर और 450 फर्जी अकाउंट ब्लॉक किए गए।

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी उपलब्धि :  साइबर ठगी के 6.79 करोड़ रुपये किये रिकवर, 450 फर्जी अकाउंट ब्लॉक

Indore Cyber Fraud Recovery : मध्य प्रदेश। इंदौर में साइबर अपराधों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2026 में अब तक पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार लोगों की 6 करोड़ 79 लाख 63 हजार 17 रुपये की राशि सकुशल वापस कराई है। इसके साथ ही हैक किए गए 350 से अधिक फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर कराए गए हैं, जबकि लोगों के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर बनाए गए 450 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कराए गए हैं। क्राइम ब्रांच ने लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों से सतर्क रहने और धोखाधड़ी होने पर तत्काल शिकायत करने की अपील की है।

साइबर अपराधी भी ठगी के नए-नए तरीके

दरअसल, डिजिटल लेनदेन और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधी भी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। APK फाइल के जरिए मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंक खाते से पैसे निकालना, ऑनलाइन निवेश और टास्क के नाम पर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लोन ऐप और बैंक केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। 

इमरजेंसी का बहाना बनाकर ठगी 

इसके अलावा अब साइबर अपराधी AI डीपफेक और वॉइस क्लोनिंग के जरिए परिचितों की आवाज और चेहरा बनाकर आपात स्थिति का बहाना करते हुए पैसे मांग रहे हैं। बिजली कनेक्शन काटने का फर्जी मैसेज भेजकर रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करवाना भी ठगी का नया तरीका बन रहा है। 

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया जा सकता है।