Closing Bell: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

शेयर बाजार सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ, जहां सेंसेक्स 1,837 अंक और निफ्टी 602 अंक टूट गया। अधिकांश शेयरों में गिरावट रही, जिसमें बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

Closing Bell: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
google

सोमवार 23 मार्च को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर, जबकि निफ्टी 602 अंक (2.60%) की गिरावट के साथ 22,513 पर बंद हुआ।

आज निफ्टी के 50 में से 45 शेयर नुकसान में रहे, जबकि सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान (लॉस) में बंद हुए। आज के टॉप लूजर्स में Shriram Finance, InterGlobe Aviation, UltraTech Cement, Adani Enterprises और Jio Financial के शेयर रहे।

वहीं बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG के शेयरों में भी गिरावट देखी गई।

Opening Bell: सेंसेक्स 1500 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ खुला

सोमवार 23 फरवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,977 पर, जबकि निफ्टी 450 अंक की गिरावट के साथ 22,634 पर खुला।