पांच चुनावी राज्यों में जाएंगे एमपी के अफसर, 27 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए 27 IAS अधिकारियों को असम, पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव प्रेक्षक के रूप में तैनात किया है।
भोपाल:आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 27 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रेक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
चुनावी जिम्मेदारी के लिए तैनाती
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को असम, पश्चिम बंगाल ,तमिलनाडु ,केरल, पुडुचेरी इन पांच राज्यों में तैनात किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह नियुक्तियां चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत की गई हैं।
विभागों में अतिरिक्त प्रभार का बंटवारा
इन अधिकारियों के चुनावी ड्यूटी पर जाने के चलते राज्य सरकार ने उनके विभागों का कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंप दिया है। राज्यपाल के आदेश पर विभागों में अतिरिक्त प्रभार का आवंटन किया गया है, ताकि प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हो।यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ प्रदेश में शासकीय कामकाज भी सुचारु रूप से जारी रह सके।



sanjay patidar 
